16 C
Lucknow
Sunday, February 8, 2026

आठ ट्रेनों का प्लेटफार्म बदला, तीन को नया स्टापेज

Must read

 

फतेहपुर। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने प्लेटफार्म नंबर तीन पर ठहरने वाली आठ ट्रेनों का संचालन अब प्लेटफार्म नंबर चार से करने का निर्णय लिया है। यह बदलाव अलग-अलग तिथियों से लागू होगा। साथ ही 17 फरवरी से तीन ट्रेनों का नया स्टापेज भी शुरू किया जाएगा।

मुख्य वाणिज्य निरीक्षक महेंद्र गुप्ता ने बताया कि ट्रेन संख्या 18309 अप मूरी एक्सप्रेस 17 फरवरी से और 18101 डाउन मूरी एक्सप्रेस 18 फरवरी से प्लेटफार्म नंबर चार से संचालित होगी। इसी तरह 12311 कालका एक्सप्रेस और 12505 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस 17 फरवरी से प्लेटफार्म नंबर चार से चलेंगी।

इसके अलावा 14117 कालिंदी एक्सप्रेस और 22441 इंटरसिटी एक्सप्रेस 18 फरवरी से, 14113 देहरादून एक्सप्रेस 18 फरवरी से तथा 19604 उदयपुर एक्सप्रेस 24 फरवरी से प्लेटफार्म नंबर चार पर रुकेंगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार प्लेटफार्म में यह बदलाव यात्रियों की आवाजाही और सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article