दोस्त को बाइक देने से इंकार महंगा पड़ा, चार युवकों ने की युवक की पिटाई

0
27

फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में दोस्त को मोटरसाइकिल न देने पर हुए विवाद ने मारपीट का गंभीर रूप ले लिया। नवदिया निवासी अम्बर सिंह सोमवंशी ने इस संबंध में चार युवकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस में तहरीर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 27 नवंबर की दोपहर करीब 2 बजे की है। पीड़ित अम्बर सिंह के मुताबिक उसका परिचित प्रिंस निवासी आर्मी कैंट उसके पास आया और कहीं जाने के लिए मोटरसाइकिल की मांग की। जब अम्बर ने बाइक देने से इंकार किया तो प्रिंस नाराज़ हो गया और गाली-गलौज करने लगा।
अम्बर का कहना है कि इसके बाद प्रिंस ने उसे मसेनी टावर के पास बुलाया। जब वह वहां पहुंचा तो प्रिंस के साथ आकाश, प्रशांत यादव उर्फ लाला और विनय कटियार पहले से मौजूद थे। आरोप है कि चारों ने मिलकर पहले गाली-गलौज की और फिर उसकी जबरन पिटाई कर दी।
घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, तभी सभी आरोपी युवक अम्बर को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। पीड़ित ने मामले की जानकारी कोतवाली फतेहगढ़ में दी, जिसके आधार पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि पीड़ित के आरोपों की सत्यता और घटना के कारणों को लेकर जांच की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई तथ्यों के आधार पर की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here