37.2 C
Lucknow
Wednesday, March 11, 2026

युवक की अवैध असलहे के साथ फोटो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

Must read

कानपुर। शहर में एक युवक की अवैध असलहे के साथ खिंचवाई गई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। वायरल फोटो में युवक देशी कट्टे के साथ फोटोशूट कराते हुए नजर आ रहा है, जिससे इलाके में चर्चा का माहौल बन गया है।

बताया जा रहा है कि वायरल फोटो में दिखाई देने वाला युवक नौबस्ता क्षेत्र का निवासी उज्ज्वल है। तस्वीर सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और युवक से पूछताछ की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार युवक ने पहले पुलिस को यह कहकर गुमराह करने की कोशिश की कि तस्वीर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाई गई है। हालांकि पुलिस अब इस दावे की भी जांच कर रही है कि फोटो असली है या तकनीक के जरिए तैयार की गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में यह साबित होता है कि युवक के पास अवैध असलहा था और उसने उसके साथ फोटो खिंचवाई है, तो उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस वायरल तस्वीर के स्रोत, असलहे की उपलब्धता और युवक की भूमिका को लेकर जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ फोटो साझा करना कानूनन गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article