27.3 C
Lucknow
Saturday, March 7, 2026

पेट्रोल-डीजल की कमी की खबरें अफवाह, घबराने की जरूरत नहीं

Must read

– इंडियन ऑयल ने कहा – देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार, आपूर्ति पूरी तरह सामान्य
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही खबरों को तेल कंपनियों ने पूरी तरह निराधार बताया है। सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल ने स्पष्ट किया है कि देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और आपूर्ति तथा वितरण व्यवस्था पूरी तरह सामान्य तरीके से चल रही है।
इंडियन ऑयल के अनुसार कुछ स्थानों पर सोशल मीडिया के माध्यम से पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर अफवाहें फैलाई जा रही हैं, जिससे लोगों में अनावश्यक चिंता पैदा हो रही है। कंपनी ने कहा कि देश में कहीं भी ईंधन की कमी की स्थिति नहीं है।
कंपनी ने यह भी बताया कि देशभर में पेट्रोल पंपों तक ईंधन की आपूर्ति लगातार जारी है और वितरण नेटवर्क पूरी क्षमता के साथ काम कर रहा है। इसलिए नागरिकों को किसी भी प्रकार की घबराहट या जल्दबाजी में ईंधन भरवाने की आवश्यकता नहीं है।
इंडियन ऑयल ने लोगों से अपील की है कि पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं और अफवाहों पर ध्यान न दें। सही और प्रमाणित जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।
तेल कंपनियों ने आश्वासन दिया है कि देश में ईंधन की आपूर्ति निर्बाध बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article