फर्रुखाबाद। विद्युत बिल अदा करने के लिए लगाए गए कैंप के विद्युत कर्मी की गाड़ी से एक बच्चे को चोट लग गई ग्रामीणों ने विद्युत कर्मी को घेर कर पीटा और उसके मोटरसाइकिल की चाबी छीन ली इस मामले में अवर अभियंता विद्युत की तरहरी पर पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कार्यवाही शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार हुसैनपुर नौखण्डा के मजरा हुल्ली सिंह नगला में विधुत कैम्प लगाय गया था इस दौरान विधुत कर्मी धीरज मोटर साइकिल से गांव मे कार्य कर रहा था वाइक के सामने अचानक बच्चा आ गया एवं बाइक से टकराने के कारण बच्चे को चोट लग गयी इसी दौरान विधुतकर्मी वाइक से तुंरत उतरा एव बच्चे से चोट की बात पूछी। तभी आस-पास के लोग गाली गलौजकरते हुये डण्डा लेकर आये और धीरज के साथ मारपीट करने लगे जिनमें अनुज पुत्र सुल्तान, विनोद पुत्र कश्मीर दिलीप पुत्र मानसिंह नितिन पुत्र नामालूम, शैलेन्द्र पुत्र पुत्र सूबेदार वीरेन्द्र के नाम पता चले हैं। जब तक अन्य स्टाफ एवं डायल 112 पुलिस नहीं आयी तब तक विजलीकर्मी को वंधन मुक्त नही किया गया मोटर वाइक की चाबी ग्रामीणो द्वारा वापस ही नहीं दी गयी। इस आशय की तहरीर और अभियंता विद्युत ने पुलिस को दी। शरीर के आधार पर पुलिस ने आधा आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here