पीसीएस 2025 प्री परीक्षा आज प्रदेश भर में 1435 केंद्र, 3.26 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे

0
88

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग (UPPSC) की पीसीएस 2025 प्री परीक्षा आज आयोजित हुई प्रदेशभर के कुल 1435 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। कुल 3,26,387 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है।
पहली पाली सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। आयोग ने अभ्यर्थियों को निर्देश दिए हैं कि वे परीक्षा केंद्रों पर डेढ़ घंटे पहले पहुंच जाएँ ताकि प्रवेश और पहचान की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके
प्रयागराज में कुल 67 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें जिले के 28,368 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। हर परीक्षा केंद्र पर एआई आधारित कैमरों की निगरानी होगी, जिससे परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
अभ्यर्थियों ने बात करते हुए कहा कि तैयारी के दौरान वे काफी तनाव में रहे, लेकिन आयोग की तैयारी और परीक्षा के अच्छे इंतजाम ने उन्हें आत्मविश्वास दिया। विशेषज्ञों ने भी कहा कि इस प्रकार की विस्तृत सुरक्षा और निगरानी से परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here