पटना में नीतीश कुमार से मिले अमित शाह, बंद कमरे में हुई चुनावी रणनीति पर चर्चा

0
77

पटना। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को पटना पहुंचे। शाह यहां से सीधे रोहतास जाएंगे, जहां शाहबाद और मगध के करीब 20 जिलों के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ एक अहम बैठक करेंगे।

अमित शाह के स्वागत के लिए डालमियानगर खेल मैदान से कैनाल रोड तक मार्ग को तोरण द्वारों और बैनर-पोस्टरों से सजाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। इस बीच, पटना पहुंचने के बाद अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में लगभग 30 मिनट तक बातचीत हुई, जिससे राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज़ हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here