पानी की टंकी पर चढ़ा युवक रात भर ऊपर ही सोया, सुबह देखा तो पुलिस ने नीचे उतारा

0
53

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के ऐशबाग गुलजार नगर रेलवे कॉलोनी में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया और वहां से नीचे उतरने से इनकार कर दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा।

मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष बाजारखाला ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक ने पूछताछ में अपना नाम अभिराम बताया है, जो उड़ीसा के एक अनाथ आश्रम में रहता है। उसने बताया कि उसे अपने माता-पिता के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वह शनिवार को ट्रेन से लखनऊ पहुंचा, और रात में किसी तरह पानी की टंकी पर चढ़ गया, जहां उसने पूरी रात बिताई।

रविवार सुबह जब लोगों ने युवक को टंकी पर खड़ा देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची बाजारखाला पुलिस टीम ने पहले तो युवक से बातचीत की, उसे समझाया, और फिर धीरे-धीरे नीचे उतार लिया।

पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे लाने के बाद आरपीएफ (रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स) के सुपुर्द कर दिया। साथ ही टंकी परिसर के चौकीदार को सख्त हिदायत दी गई कि आगे से इस तरह की लापरवाही न हो, क्योंकि इससे बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति को देखते हुए उससे आगे पूछताछ की जा रही है, ताकि उसके परिजनों या संस्थान से संपर्क किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here