34 C
Lucknow
Wednesday, March 18, 2026

भव्य होली मिलन समारोह में पूर्व जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह छाए

Must read

– पंडित विमल प्रसाद तिवारी स्मृति संस्थान के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में उमड़ा जनसमूह
फर्रुखाबाद।
पंडित विमल प्रसाद तिवारी स्मृति संस्थान के तत्वावधान में आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उनके आगमन पर आयोजकों और उपस्थित लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जनपद में आज भी उनका आम जनमानस में बरकरार दिखा।
कार्यक्रम के संयोजक आदेश तिवारी को सफल आयोजन के लिए सभी ने हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। समारोह के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि पूर्व जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम समाज में सद्भाव, प्रेम और एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए समाज में आपसी सहयोग और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. मिथलेश अग्रवाल, राजपूताना ग्रुप चेयरमैन वीरेंद्र सिंह राठौर, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष महेश पाल सिंह उपकारी और समाजसेवी संजय गर्ग सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग शामिल हुए, जिससे पूरा माहौल उत्साह और उल्लास से भर गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article