पांचालघाट स्वर्गधाम पर गंगा में प्रवाहित कि जा रहा नाले का पानी , आक्रोश

0
29

स्वर्ग धाम के आसपास के गांव में रहते हैं विशेष समुदाय के लोग
फर्रुखाबाद। मेला रामनगरिया लगने में अब मात्र एक माह महीने का समय बाकी है इसके बावजूद भी स्वर्ग धाम वाले रास्ते पर गंगा में प्रवाहित होने वाले गंदे पानी को नहीं रोका जा पा रहा है।
तमाम प्रशासनिक प्रयासों के बावजूद भी गंगा में गंदे पानी का प्रवाह रुक नहीं पा रहा है वर्तमान में मेला रामनगरिया गंगा तट पर लगने वाला है बाबजूद इसके पांचाल घाट स्वर्गधाम जाने वाले रास्ते पर गंदी नाली का पानी गंगा की धारा में गिर रहा है। जिससे काफी लोग श्रद्धालुओं द्वारा आपात किए जाने पर आसपास धनी आबादी के निवासी विवाद करने को तैयार हो जाते हैं।
बताते चलें कि स्वर्ग धाम के आसपास घनी आबादी है जिसमें एक समुदाय विशेष के लोग निवास करते हैं लोगों के घर बने हुए हैं जिनका गंदा पानी नाली के जरिए गंगा में जा रहा है लेकिन वहां के लोग को ध्यान नहीं दे रहे हैं उधर श्रध्दालु बहुत आक्रोषित दिखाई दे रहे हैं। स्वर्ग धाम आने वाले लोग भी काफी परेशान होते हैं। माघ महीने में सभी तारों और नालियों का पानी गंगा में प्रभावित होने से रोक दिया जाता है लेकिन सरकारी आदेश को धता बताकर कहां के निवासी मनमानी पर उतारू बने हुए हैं। बता दें की राम रामनगरिया में दूर-दूर से कल्पवासी एक महीने तक गंगा तट पर निवास करके साधना करते हैं इस दौरान प्रशासन ने आदेश दिया है कि गंगा में किसी प्रकार का कोई नल नहीं प्रवाहित किया जाना चाहिए लेकिन नाला प्रभावित हो रहा है अलग-अलग स्थान पर भी गंगा में नाले प्रभावित होने का समाचार मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here