रायबरेली। जिले में शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। सिविल लाइन स्थित एक मॉडल शॉप पर ग्राहकों से तय कीमत (एमआरपी ) से अधिक वसूली किए जाने का आरोप लगा है, जिससे आबकारी विभाग की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, दुकान पर शराब की बोतलों को एमआरपी से करीब 10 रुपये अधिक में बेचा जा रहा है। जब ग्राहक इसका विरोध करते हैं, तो उन्हें दाम बढ़ने जैसे बहाने देकर अतिरिक्त पैसे वसूले जा रहे हैं।
आरोप यह भी है कि दुकानदार पुराने स्टॉक को नए रेट के नाम पर बेचकर अवैध मुनाफा कमा रहे हैं। इस पूरे मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ग्राहक और दुकानदार के बीच कीमत को लेकर तीखी बहस होती दिखाई दे रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की वसूली बिना विभागीय मिलीभगत के संभव नहीं है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ओवररेटिंग का खेल उजागर, आबकारी विभाग पर मिलीभगत के आरोप


