29.5 C
Lucknow
Friday, March 13, 2026

ओवरलोडिंग पर बड़ी कार्रवाई: 4 ट्रक सीज, ₹2.33 लाख का जुर्माना

Must read

फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में परिवहन और खनन विभाग ने संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ओवरलोड माल ढोने के मामले में 4 ट्रकों को सीज किया गया और उन पर कुल ₹2.33 लाख का जुर्माना लगाया गया।
चेकिंग अभियान एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत और खनन अधिकारी संजय प्रताप की टीम द्वारा चलाया गया। इसके अलावा बकाया कर के मामले में 1 ट्रक को भी सीज किया गया, जिस पर करीब ₹10 हजार का कर बकाया था।
अभियान के दौरान एक ट्रक को मसेनी से कादरीगेट की ओर दीप पैलेस के पास पकड़ा गया। यह ट्रक मोहम्मदाबाद की एक फर्म से एक हजार बोरी सीमेंट लेकर जा रहा था। जांच में पाया गया कि ट्रक में 50 हजार रुपये से कम के 6 अलग-अलग बिल बनाए गए थे, जिससे ई-वे बिल से बचने की कोशिश की जा रही थी।
जीएसटी चोरी की आशंका को देखते हुए ट्रक को जीएसटी विभाग के सहायक आयुक्त अमित त्यागी के सुपुर्द कर दिया गया। इस ट्रक पर परिवहन विभाग ने ₹55 हजार का जुर्माना लगाया, जबकि जीएसटी विभाग द्वारा ₹80 हजार का जुर्माना प्रस्तावित है।
मौरंग लदे ट्रक पर भी कार्रवाई
चेकिंग के दौरान मौरंग ले जा रहे एक ट्रक को भी पकड़ा गया। इस ट्रक पर परिवहन विभाग द्वारा ₹57 हजार और खनन विभाग द्वारा ₹28 हजार का जुर्माना लगाया गया।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में ओवरलोड वाहनों और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और भविष्य में और कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article