शाहजहांपुर। विकास भवन सभागार में सोमवार को महिला कल्याण विभाग की ओर से नारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह ने की। मिशन शक्ति 5.0 के चरण-2 के अंतर्गत आयोजित इस सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली मातृशक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया, जिसमें उन्होंने मातृशक्ति के योगदान को सराहा। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव और महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी क्षमता पहचानने की आवश्यकता है और अब ग्राम पंचायत से लेकर संसद तक उ…


