27.5 C
Lucknow
Monday, March 16, 2026

निपुण भारत मिशन के तहत उन्मुखीकरण संगोष्ठी संपन्न, उत्कृष्ट प्रधान व शिक्षक हुए सम्मानित

Must read

फर्रुखाबाद। ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) कमालगंज में सोमवार को समग्र शिक्षा निपुण भारत मिशन के अंतर्गत ‘उन्मुखीकरण एवं संगोष्ठी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना तथा शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से शिक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सिलचंद राजपूत ने कहा कि शिक्षा की मजबूत नींव ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का आधार होती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के संवाद और संगोष्ठियां शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ समाज में शिक्षा के महत्व को समझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों को सफल बनाने की अपील की।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र पाल ने निपुण भारत मिशन के तहत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान विकसित करना इस मिशन का मुख्य लक्ष्य है। इसके लिए शिक्षकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और सभी को मिलकर इस दिशा में कार्य करना होगा।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों और शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया। सम्मान पाकर शिक्षकों और प्रधानों ने शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया।

संगोष्ठी में शिक्षक नेता अबनीश चौहान, वीरेंद्र त्रिवेदी, ओम सिंह, राजीव राजपूत, सुजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व शिक्षा विभाग से जुड़े लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन खंड शिक्षा अधिकारी और एआरपी टीम द्वारा किया गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article