14 C
Lucknow
Monday, February 2, 2026

राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Must read

शमशाबाद, फर्रुखाबाद: समाजसेवी संस्था ई एंड एच फाउंडेशन (E&H Foundation, a charitable organization) के तत्वावधान में हेल्थ सेंटर शमशाबाद (Health Center Shamshabad) पर राष्ट्रीय पोषण माह पखवाड़े के अंतर्गत एक विशेष स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं हीमोग्लोबिन की जांच की गई। जांच के उपरांत चिकित्सकों द्वारा महिलाओं को आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी सुझाव दिए गए। महिलाओं को पर्याप्त पोषण प्राप्त हो, इसको लेकर हरी सब्जियों एवं घर पर उपलब्ध सामान्य संसाधनों के माध्यम से संतुलित आहार अपनाने के उपाय विस्तार से बताए गए।

विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं एवं किशोरियों/वयस्क लड़कियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, नियमित जांच कराने तथा पौष्टिक आहार लेने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत संस्था द्वारा कुल 60 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें जागरूकता माह के तहत लाभान्वित किया गया।

इस अवसर पर संस्था की सीनियर मैनेजर अमिता पांडे, मैनेजर अनुराग मिश्रा, कोऑर्डिनेटर आजम अली, डॉ. लिरिल, शैलेन्द्र, फराह, आशा राजेश्वरी, आशा ममता, सरताज, प्रवीण, सुमन, कंचन, इकरा, सनव्वर, निहाल, रेहान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article