लखनऊ: विश्व कैंसर जागरूकता सप्ताह 2026 (World Cancer Awareness Week) के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय अमेठी क्षेत्र गोसाईगंज , जनपद लखनऊ में कैंसर जागरूकता सप्ताह का आयोजन (Organizing awareness week) किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय के शिक्षकों तथा सहकर्मियों एवं छात्र-छात्राओं का कैंसर जैसी गंभीर और घातक बीमारी से बचाव तथा उपचार के विषयों में जन जागरूकता कार्यक्रम किया गया।
इसके कारणों, लक्षणों तथ समय पर जांच के महत्व को समझाना था। इस कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती संतोष राय तथा शिक्षक वरसुन सदहत एवं विद्यालय के अन्य शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे , सभी लोगों ने इस जन जागरूकता कार्यक्रम की सराहना की। कैंसर जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत केएसएसएससीआई (KSSSCI) के पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट के विशेषज्ञों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसमें डॉ. आयुष लोहिया , एसोसिएट प्रोफेसर एव विभाग अध्यक्ष, तथा पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ अंशु सिंह तथा नर्सिंग ऑफिसर सुश्री श्वेता उपाध्याय तथा श्रीमती कशिश उपस्थित रहे, विशेषज्ञों ने विभिन्न प्रकार के कैंसरों से जोखिम तथा उनके उपचार तथा समय पर जांचों द्वारा कैंसर को समय पर नियंत्रित किया जा सकता है ऐसे विषयों पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। स्वस्थ जीवन शैली तथा संतुलित आहार एवं व्यायाम तथा समय पर जांच द्वारा कैंसर जैसे असाध्याय रोग पर भी विजय प्राप्त की जा सकती है ऐसे विषयों पर स्थानीय सामाजिक लोगों में चर्चा हुई।


