– छात्रा को गोली मारने वाले सनकी आशिक को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली
बस्ती। जिले में छात्रा को गोली मारने की सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपी गोली लगने से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में किया गया। आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। इसी दौरान माझा क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की।
बताया गया कि पुलिस को देखते ही आरोपी मनदीप ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा।
घायल आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी वही युवक है जिसने कुछ दिन पहले एक छात्रा को दो गोली मार दी थी, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।
इस पूरी कार्रवाई में थाना कलवारी पुलिस, एसओजी और स्वॉट टीम की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत पुलिस मुठभेड़, छात्रा को गोली मारने वाला आरोपी घायल


