23.7 C
Lucknow
Thursday, March 12, 2026

ऑन-ड्यूटी शराब पीते पकड़े गए दो दारोगा, तत्काल प्रभाव से निलंबित

Must read

ADCP वेस्ट कपिल देव ने देर रात की चेकिंग—रावतपुर थाने में दोनों अधिकारी पाए गए नशे में

कानपुर। कानपुर पुलिस में लापरवाही और अनुशासनहीनता का बड़ा मामला सामने आया है। रावतपुर थाने में तैनात दो दारोगा ऑन-ड्यूटी शराब पीते हुए पकड़े गए, जिसके बाद दोनों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

देर रात ADCP वेस्ट कपिल देव द्वारा थाने की आकस्मिक जांच की गई। जांच के दौरान पाया गया कि चौकी इंचार्ज लोकेश पटेल और दारोगा निखिल सिंह ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में थे। दोनों का व्यवहार भी पुलिस अनुशासन के विपरीत पाया गया।

 

अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दोनों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करते हुए निलंबन आदेश जारी कर दिए गए।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि ड्यूटी के दौरान शराब पीना गंभीर अपराध है और ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर नरमी नहीं बरती जाएगी।

एसएसपी कार्यालय ने यह भी निर्देश दिया है कि सभी थानों में नियमित रूप से औचक जांच की जाए ताकि कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी प्रकार की लापरवाही पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article