लखनऊ : लखनऊ में आज रविवार को वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा देश का आम बजट (Budget) प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर लखनऊ (Lucknow) में व्यापारियों ने एकजुट होकर बजट को गंभीरता से सुना तथा उस पर सार्थक विचार-विमर्श किया।
भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल की ओर से सरकार से स्पष्ट और ठोस माँग रखी गई कि अब व्यापारी केवल टैक्स देने वाला वर्ग न रहे, बल्कि उसे भी सामाजिक सुरक्षा के अधिकार दिए जाएँ।
मंडल की प्रमुख माँगें इस प्रकार हैं—
व्यापारियों के लिए भविष्य निधि (PF) योजना
व्यापारियों के लिए पेंशन योजना
व्यापारियों एवं उनके परिवार के लिए ₹25 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। जब व्यापारी सुरक्षित होगा, तभी व्यापार, रोज़गार और राष्ट्र सशक्त होगा। सरकार को बजट में व्यापारियों के लिए भी स्थायी और प्रभावी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की घोषणा करनी चाहिए।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष विवेक शुक्ला, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज दीक्षित, प्रदेश मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी विनोद सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल रावत, प्रदेश उप मंत्री आर.के. सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री एस.के. मिश्रा, जिला अध्यक्ष अवधेश विश्वकर्मा, नहर रोड अध्यक्ष विजय गुप्ता, अजनहर रोड अध्यक्ष अमरेश प्रताप सिंह, नहर रोड कोषाध्यक्ष दिवाकर पांडे सहित बड़ी संख्या में व्यापारी पदाधिकारी उपस्थित रहे।


