अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक परियोजना
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने टेक्सास में बनने वाली एक विशाल ऑयल रिफाइनरी परियोजना को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में भारत की प्रमुख कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज भी सहयोग कर रही है।
ट्रंप ने इसे अमेरिकी ऊर्जा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि यह करीब 300 अरब डॉलर की डील है और इसे अमेरिका के इतिहास की सबसे बड़ी ऊर्जा परियोजनाओं में से एक माना जा रहा है।
राष्ट्रपति ट्रंप के अनुसार यह रिफाइनरी ब्राउनस्वील्ले पोर्ट पर बनाई जाएगी, जिसे America First Refining Company द्वारा विकसित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह लगभग पिछले 50 वर्षों में अमेरिका में बनने वाली पहली नई ऑयल रिफाइनरी होगी।
ट्रंप ने कहा कि यह परियोजना अमेरिका की ऊर्जा अवसंरचना को मजबूत करेगी और घरेलू स्तर पर रिफाइनिंग क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे ऊर्जा सुरक्षा के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर भारत के साझेदारों और उद्योगपति मुकेश अम्बानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का विशेष रूप से आभार भी व्यक्त किया।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह परियोजना अमेरिका और भारत के बीच ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग को नई मजबूती दे सकती है और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर भी इसका बड़ा प्रभाव पड़ सकता है।
टेक्सास में बनेगी 300 अरब डॉलर की विशाल ऑयल रिफाइनरी, भारत की रिलायंस भी साझेदार


