16 C
Lucknow
Sunday, February 8, 2026

एसआईआर के दूसरे चरण में आपत्तियों से बढ़ी मतदाताओं की परेशानी

Must read

बदायूंl
उझानी क्षेत्र में एसआईआर के दूसरे चरण में आपत्तियां शुरू होते ही लोगों को अपने वोट की चिंता सताने लगी है। हालात ऐसे बन गए हैं कि बाहर काम करने वाले ही नहीं, बल्कि दशकों से गांव में रह रहे लोग भी आपत्तियों के दायरे में आ गए हैं। स्थिति यह है कि अब बीएलओ से लेकर पूर्व प्रधान तक को अपने ही वोट के लिए आपत्ति का निस्तारण कराना पड़ रहा है।

सैकड़ों वोटरों पर आपत्ति का यह मामला कस्बे से सटे गांव मानकपुर का है। करीब 2700 वोटों वाले इस गांव में तीन मतदान बूथ हैं और तीनों ही बूथों के मतदाताओं पर आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। हैरानी की बात यह है कि जिन नामों पर आपत्ति की गई है, उनमें दो बीएलओ के नाम भी शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एक ही व्यक्ति द्वारा बड़ी संख्या में आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं, जबकि वह गांव का ही निवासी बताया जा रहा है।

ग्रामीण नईम और अन्य लोगों का आरोप है कि किसी के वोट को फर्जी बताया जा रहा है तो किसी को गांव से बाहर का बताकर नाम हटवाने की कोशिश की जा रही है। इतना ही नहीं, जिन लोगों के नामों पर आपत्ति की गई है, उनमें से कुछ लोग तो पहले प्रधान का चुनाव भी लड़ चुके हैं। इसके बावजूद उन्हें अपने ही वोट को सही साबित करने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

एसआईआर में आपत्तियों को लेकर उझानी में राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगातार दो दिन तक विरोध प्रदर्शन किया। नगर अध्यक्ष बबलू सैफी ने निस्तारण के दौरान नायब तहसीलदार से शिकायत की, वहीं ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रपाल कश्यप के नेतृत्व में धरना भी दिया गया। प्रभावित लोगों ने आरोप लगाया कि आपत्तियां फर्जी तरीके से दर्ज कराई गई हैं और प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराकर वोट बहाल कराने की मांग की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article