21 C
Lucknow
Wednesday, February 18, 2026

नुमाइश मेला 2026: रामलीला से कवि सम्मेलन तक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य श्रृंखला

Must read

नुमाइश मेला 2026: रामलीला से कवि सम्मेलन तक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य श्रृंखला

शहर के ऐतिहासिक रामलीला नुमाइश मैदान में आयोजित होने जा रहे नुमाइश मेले में 25 फरवरी से सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों की भव्य शुरुआत होगी। शाम 5 बजे से रावण वध, रावण राजनीति, आकर्षक आतिशबाजी और चिरकुला नृत्य का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद रात्रि 8 बजे रामलीला पंडाल में भरत मिलाप, राम राज्याभिषेक और राजगद्दी कार्यक्रम का मंचन होगा।

श्री रामलीला मेला व प्रदर्शिनी कमेटी के मुख्य आयोजक एवं संचालक राम प्रकाश शुक्ल ने बताया कि एक मार्च को रात्रि 9 बजे से विराट कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर के कवि भाग लेंगे। इसी दिन अपराह्न 3 बजे से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू हरी बहादुर श्रीवास्तव की स्मृति में गीत गायन प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन भी होंगे।

साहित्य प्रेमियों के लिए सात मार्च को रात्रि 9:30 बजे से रामलीला पंडाल में अजीमुश्शान मुशायरे का आयोजन किया जाएगा। इसमें नामी शायर अपनी ग़ज़लों और नज़्मों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। आयोजन समिति ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना है।

खेल प्रेमियों के लिए 10, 11 और 12 मार्च को अपराह्न 2 बजे से विराट वार्षिक दंगल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के पहलवान अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा 16 मार्च को रात्रि 8 बजे से उन्नीसवां मां भगवती जागरण आयोजित होगा।

मेले का समापन 17 मार्च को प्रातः 9 बजे कन्या भोज एवं भंडारे के साथ होगा। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि जनसहभागिता को ध्यान में रखते हुए मेले के सभी विशेष समारोह पूरी तरह निःशुल्क रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सांस्कृतिक आयोजन का आनंद उठा सकें।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article