एनटीपीसी ऊंचाहार की दो यूनिटों से बिजली उत्पादन बंद, मांग घटने से लिया गया निर्णय

0
51

यूनिट नंबर 2 और 6 अस्थायी रूप से बंद, कई राज्यों को होती थी आपूर्ति — बिजली मांग में आई कमी से असर

रायबरेली। जिले के ऊंचाहार स्थित NTPC (नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन) परियोजना की दो प्रमुख यूनिटों से बुधवार को बिजली उत्पादन अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। ऊर्जा मांग में कमी आने के चलते प्रबंधन ने यूनिट नंबर 2 और 6 को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है।
जानकारी के अनुसार, NTPC ऊंचाहार परियोजना में कुल 6 यूनिटें संचालित हैं। इनमें से यूनिट नंबर 1 से 5 की क्षमता 210 मेगावाट है, जबकि छठी यूनिट 500 मेगावाट क्षमता वाली है। वर्तमान में बिजली की खपत घटने के कारण दो यूनिटों को बंद किया गया है।
NTPC ऊंचाहार से उत्तर प्रदेश के अलावा जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब और चंडीगढ़ जैसे राज्यों को बिजली की आपूर्ति की जाती है। फिलहाल मांग में आई कमी के चलते इस निर्णय को अस्थायी बताया जा रहा है।
परियोजना सूत्रों के अनुसार, जैसे ही बिजली की मांग में वृद्धि होगी, बंद यूनिटों को पुनः चालू कर दिया जाएगा। NTPC के अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं ताकि राज्य और केंद्र सरकार की बिजली जरूरतें सुचारू रूप से पूरी की जा सकें।
ऊंचाहार परियोजना देश की प्रमुख तापीय विद्युत इकाइयों में से एक है, जो उत्तर भारत की बिजली आपूर्ति व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here