29.5 C
Lucknow
Friday, March 13, 2026

आबकारी विभाग का औचक निरीक्षण, दुकानों की जांच में स्टॉक और सीसीटीवी की हुई पड़ताल

Must read

फर्रुखाबाद। आबकारी आयुक्त और जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में अवैध मदिरा के खिलाफ प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के पर्यवेक्षण में शुक्रवार को थाना कमालगंज क्षेत्र में आबकारी टीम ने औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 रीता वर्मा ने अपनी टीम के साथ विभिन्न आबकारी दुकानों की जांच की। इस दौरान दुकानों के स्टॉक रजिस्टर, पीओएस मशीन से बिक्री, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का परीक्षण किया गया।
अधिकारियों ने दुकानदारों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए और स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article