31.9 C
Lucknow
Sunday, March 15, 2026

8 केंद्रों पर उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा दूसरे दिन भी जारी, सीसीटीवी से निगरानी

Must read

कन्नौज। उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन दूसरे दिन भी शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहा। जिले में बनाए गए 8 परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया।
जानकारी के अनुसार परीक्षा की पहली पाली में 1920 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी है। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से कड़े इंतजाम किए गए हैं।
सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। परीक्षा कक्षों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की नकल या अनियमितता को रोका जा सके।
जिला प्रशासन और पुलिस की टीम लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और शुचिता के साथ संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article