36.9 C
Lucknow
Tuesday, June 9, 2026
Home Blog Page 5021

बंग्लादेश में हिन्दुओं के कत्लेआम की खबरें दिखाने वाले भारतीय चैनलों पर गिरेगी गाज, युनूस सरकार पहुंची हाईकोर्ट

0
Yunus government reached High Court against Indian channels

ढाका। बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा। उपद्रवी कभी मंदिरों तो कभी उनके घरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हाल ही में हिंदुओं के जाने-माने नेता चिन्मय कृष्ण दास (Chinmay Krishna Das) को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद से यहां लगातार तनाव जारी है। अल्पसंख्यकों के लिए आवाज उठाने पर अब भारतीय चैनलों पर भी गाज गिरने वाली है। यहां की हाईकोर्ट में एक रिट याचिका दायर की गई है, जिसमें बांग्लादेशी संस्कृति और समाज (Bangladeshi Culture and Society) पर भारतीय मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताई है। इतना ही नहीं, भारतीय टीवी चैनलों (Indian TV channels) के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की गई है।

इस एक्ट के तहत प्रतिबंध लगाने की मांग

सोमवार को याचिका दायर करने वाले वकील एकलास उद्दीन भुइयां ने केबल टेलीविजन नेटवर्क ऑपरेशन एक्ट 2006 (Cable Television Network Operation Act 2006) के तहत भारतीय टीवी चैनलों (Indian TV channels) के प्रसारण पर रोक लगाने का अनुरोध किया है। साथ ही यह भी पूछा है कि बांग्लादेश में भारतीय टीवी चैनलों (Indian TV channels) पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश देने वाला नियम क्यों नहीं जारी किया जाना चाहिए।

इनको बनाया गया प्रतिवादी

न्यायमूर्ति फातिमा नजीब और न्यायमूर्ति सिकदर महमूदुर रजी की पीठ याचिका पर सुनवाई कर सकती है। याचिका में सूचना मंत्रालय और गृह मंत्रालय के सचिवों, बांग्लादेश दूरसंचार नियामक आयोग (BTRC) और अन्य को प्रतिवादी बनाया गया है।

इन चैनलों के प्रसारण पर रोक की मांग

ढाका ट्रिब्यून (Dhaka Tribune) के अनुसार, स्टार जलशा (Star Jalsha), स्टार प्लस (Star Plus) , जी बांग्ला (Zee Bangla), रिपब्लिक बांग्ला (Republic Bangla) जैसे भारतीय टीवी चैनलों (Indian TV channels) पर प्रतिबंध लगाने की मांग करती है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि भारतीय चैनलों (Indian channels) पर भड़काऊ खबरें दिखाई जा रही हैं और बांग्लादेशी संस्कृति (Bangladeshi Culture) का विरोध करने वाली सामग्री से युवाओं पर गलत असर पड़ रहा है। इसके अलावा, यह आरोप लगाया गया है कि ये चैनल किसी भी नियमों का पालन किए बिना चलाए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक समूहों के खिलाफ हिंसक हमलों में वृद्धि देखी गई है, जिससे अधिक सुरक्षा और समर्थन की मांग की जा रही है।

‘हमने इंदिरा को नहीं छोड़ा, अब तेरी बारी, उल्टी गिनती शुरू…’, बागेश्वर बाबा को मिली धमकी

0

भोपाल। हिन्दू समाज की एकजुटता को लेकर 9 दिवसीय पदयात्रा निकालने वाले बागेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Shastri) को जान से मार देने की धमकी मिली है। पंजाब से सिख कट्टरपंथी नेता बरजिंदर परवाना ने बागेश्वर बाबा को यह धमकी दी है। जिसके बाद परवाना के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है।

कट्टरपंथी नेता ने भरे मंच से धमकी देते हुए कहा- बाबा नोट कर ले, आज से तेरी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। तुझे भी मार डालेंगे। बताया जा रहा है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के एक बयान को लेकर यह धमकी दी गई है। बरजिंदर परवाना के धमकी देने वाले बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में बरजिंदर कहता नजर आया- बागेश्वर धाम का एक साधु कह रहा है कि वह जो हरमंदिर है वहां पूजा और अभिषेक करेगा। मैं कहता हूं आओ लेकिन याद रखना, हमने इंदिरा गांधी को नहीं छोड़ा। बाबा नोट कर ले, उल्टी गिनती शुरू। बरजिंदर परवाना ने आगे कहा- हरमंदिर साहिब तो दूर अमृतसर आकर दिखा। तू आ तो सही… तुझको भी मार डालेंगे।

क्या बोले थे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री?

पूरा विवाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के एक बयान को लेकर कथित कंफ्यूजन के कारण उभरता नजर आ रहा है। धीरेंद्र शास्त्री ने 18 मार्च को मुरादाबाद में कहा था कि हरिहर मंदिर में रुद्राभिषेक होना चाहिए। अब तो जल्द से जल्द उस मंदिर की पूजा भी प्रारंभ हो जानी चाहिए। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का यह बयान संभल के हरिहर मंदिर को लेकर था, न कि पंजाब के गोल्डन टेंपल के लिए। सिख कट्टरपंथी बरजिंदर परवाना ने इसे गोल्डन टेंपल के लिए समझ लिया।

सीएम योगी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित, वितरित किए राज्य स्तरीय पुरस्कार

0

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में मंगलवार को विश्व दिव्यांग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरित किए। साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

इस मौके पर सीएम ने कहा कि राष्ट्रीय अधिवक्ता दिवस भी है। देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती भी है। वह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी थे, देश की संविधान सभा के अध्यक्ष भी थे।

कई महापुरुषों का दिया उदाहरण

कहा कि दिव्यंगता एक शारीरिक कम मानसिक स्थिति मानी जाती है। उन्होंने ऋषि अष्टावक्र और सूरदास को याद करते हुए कहा कि उनके बिना श्री कृष्ण कथा पूरी हो सकती है क्या? दुनिया को फिजिक्स की नई थ्योरी देने वाले वैज्ञानिक को याद कीजिए। याद कीजिए स्वामी रामभद्राचार्य जी को।

कहा कि ऐसे अनेक उदाहरण हमारे सामने हैं, जिन्हें मंच मिला, समाज का थोड़ा प्रोत्साहन और संबल मिला तो उन्होंने अपनी प्रतिभा का लाभ मानवता देश को दिया है। यह साबित किया कि हम किसी से कम नहीं हैं। यह हमारा सौभाग्य है कि आज राज्य के अंदर दो-दो दिव्यांग विश्वविद्यालय हैं।

कॉलेज की संख्या और बढ़ाई जानी चाहिए

उनके लिए कॉलेज अलग से संचालित है। लेकिन, मेरा मानना है कि इन कॉलेज की संख्या और बढ़ाई जानी चाहिए। इसमें पढ़ाने वाले शिक्षकों को अधिक सुविधाएं और मानदेय मिलना चाहिए। आज 21 शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 46 विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया है। सम्मानित होने वाले छात्रों ने 90-95 फीसदी तक अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने कुछ नया किया है।

सीएम ने कहा कि दिव्यांग बच्चों द्वारा पेश मधुर गीत में अद्भुत मिठास थी। बच्चों का अनुशासित व्यवहार दिखाता है कि आप काम करेंगे तो रिजल्ट अपने आप आपकी काबिलियत बताएगा।

गूगल मैप ने फिर दिया धोखा, बरेली में नहर में गिरी कार…24 नवंबर को भी Maps के कारण हुई थी 3 की मौत

0
Google Map
Google Map

बरेली। Google Map से लोकेशन देखकर यात्रा करना काफी खतरनाक हो गया है। कुछ दिन पहले अधूरे पुल से कार गिरने पर तीन लोगों की मौत हो गई थी। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक बार फिर गूगल मैप के कारण हादसा हो गया। बरेली के इज्जत नगर थाना इलाके के पीलीभीत रोड स्थित एक कार गूगल मैप के कारण कलापुर नहर में गिर गई। कार में तीन लोग सवार थे। घटना की जानकारी होते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी की मदद से कार को नहर से निकलवाया।

गनीमत रही कि तीन कार सवारों की जान बच गई। इज्जत नगर थाना प्रभारी धनंजव पांडेय ने बताया कि औरैया निवासी दिव्यांशु पुत्र महेंद्र प्रताप सिंह और उनके साथ दो लोग अपनी टाटा टैगोर कार से निकले थे।

वह सैटेलाइट से गूगल मैप के सहारे पीलीभीत जा रहे थे। कलापुर नहर ने गांव बरकापुर तिराहा के पास सड़क का कटान कर दिया है। इस वजह से कार नहर में पलट गई। कार में सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए। कार को क्रेन से बाहर निकलवा दिया गया।

24 नवंबर को हुई थी घटना

गूगल मैप पर गलत रास्ता दिखाने की वजह से बरेली में 24 नवंबर को दर्दनाक हादसा हुआ था। बदायूं के दातागंज से बरेली के फरीदपुर जाने वाले मार्ग पर मुड़ा गांव के पास में पुल बना हुआ है, जोकि अधूरा है। 24 नवंबर को कार सवार तीन लोग हादसे का शिकार हो गए थे।

वह गूगल मैप के सहारे आगे चलते चले गए और पुल खत्म होते ही उनकी कार 20 फुट नीचे जा गिरी, जिससे तीनों लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना में पीडब्ल्यूडी की भी बड़ी लापरवाही सामने आई।

अधूरा पल होने के बावजूद उसे पर कोई अवरोधक व संकेतक नहीं लगाए गए थे। इस मामले में दातागंज के नायब तहसीलदार ने पांच इंजीनियरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने गूगल को भी नोटिस जारी किया है।

हर जगह खोदोगे तो देश का सौहार्द्र और भाईचारे ‘खो देंगे’: अखिलेश यादव

0

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि जिस दिन से संसद सत्र शुरू हुआ है, समाजवादी पार्टी ने संभल की घटना का मुद्दा उठाने की कोशिश की है। सदन नहीं चला, लेकिन हमारी मांग अब भी वही है। हम संभल की घटना पर अपनी बात सदन में रखना चाहते हैं। वहां के अधिकारी मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी मानो भाजपा के कार्यकर्ता हों। संभल की घटना भाजपा की सोची-समझी रणनीति है, ताकि लोगों को दूसरे मुद्दों से भटकाया जा सके। जो लोग हर जगह खुदाई करना चाहते हैं। एक दिन वे देश की सौहार्द्रता और भाईचारे को खो देंगे।

बांग्लादेश मुद्दे पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि “भारत सरकार को इस बारे में सोचना चाहिए, ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए, अगर वे हमारे संतों का सम्मान नहीं कर सकते तो वे एक मजबूत सरकार होने का दावा कैसे कर सकते हैं?

मस्जिदों के सर्वेक्षणों के जरिए अशांति पैदा करने की रची जा रही है साजिश : राम गोपाल यादव

सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि इस तरह के सर्वेक्षणों (मस्जिदों के) के जरिए देशभर में अशांति पैदा करने की साजिश रची जा रही है। सुप्रीम कोर्ट को इस पर संज्ञान लेना चाहिए और ऐसे आदेश देने वाले जजों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

संभल में 24 नवंबर को मस्जिद के सर्वे को लेकर बड़ा बवाल हो गया। विवाद के दौरान फायरिंग और पथराव की घटनाओं में पांच लोगों की जान चली गई। करीब 20 लोग घायल हो गए, जिनमें से अधिकांश पुलिसकर्मी हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने स्थिति पर काबू पाने के लिए कड़ी निगरानी शुरू कर दी है।

फतेहगढ़ कोतवाल हटे

0

फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने कोतवाली फतेहगढ़ के इंचार्ज इंस्पेक्टर गोविंद हरि वर्मा को उनके पद से हटा दिया है। इस बदलाव के तहत श्री वर्मा को अब मीडिया सेल प्रभारी के रूप में नई तैनाती दी गई है। वहीं मीडिया सेल में तैनात निरीक्षक सत्य प्रकाश को कोतवाली फतेहगढ़ में प्रभारी निरीक्षक के पद पर तैनात किया गया है। यह निर्णय पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली में सुधार और प्रभावी प्रबंधन के दृष्टिकोण से लिया गया है।