34.3 C
Lucknow
Wednesday, June 10, 2026
Home Blog Page 5019

राहुल और प्रियंका गांधी को संभल जाने की नहीं मिली इजाजत, गाजियाबाद बॉर्डर से अब लौट रहे दिल्ली

0
Rahul

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को संभल के लिए निकले थे लेकिन उन्हें यूपी बॉर्डर पर ही रोक दिया गया और उनका काफिला आगे नहीं बढ़ सका। अब राहुल और प्रियंका के काफिले को वापस दिल्ली भेज दिया गया है। सभी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता अब दिल्ली लौट गए।

संभल जाने को लेकर राहुल गांधी ने पुलिस से सीनियर अधिकारियों से बात की और उन्होंने आगे जाने के लिए 4 लोगों की अनुमति मांगी, लेकिन उन्हें इजाजत नहीं दी गई। इसके बाद उन्होंने सिर्फ अकेले संभल जाने की मांग रखी और उसे भी खारिज कर दिया गया।

यूपी पुलिस की ओर से इजाजत नहीं मिलने के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दिल्ली वापस लौटे। कहा गया है कि अब वे 6 दिसंबर के बाद कभी भी संभल का दौरा कर सकते हैं। हालांकि कांग्रेस की और से अभी आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।

राहुल गांधी के साथ जा रहे थे कई कांग्रेस नेता

कांग्रेस के नेता और सांसद सुबह पार्टी दफ्तर पहुंचे थे। इसके बाद यहीं से राहुल और प्रियंका भी संभल के लिए निकले थे। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का कहना था इस प्रतिनिधिमंडल में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, प्रभारी अविनाश पांडे, मैं और यूपी के हमारे सांसद, संभल जाएंगे, लेकिन प्रशासन ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के नए सीएम, चुने गए विधायक दल के नेता

0
Devendra Fadnavis

मुंबई। आज बुधवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) को नेता चुना गया है। जिसके बाद महाराष्ट्र के अगले सीएम को लेकर सस्पेंस पर विराम लग गया। देवेंद्र फडणवीस 5 दिसंबर को महाराष्ट्र सीएम पद की शपथ लेंगे हैं।

जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल की बैठक से पहले मुंबई में कोर कमेटी की बैठक हुई। निर्मला सीतारमण, विजय रूपाणी, देवेंद्र फडणवीस और बृजेश पाठक बैठक में मौजूद रहे।

सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में देवेंद्र फडणवीस के नाम पर मुहर लगाई गयी है। वहीं, अब उनका भाजपा विधायक दल का नेता चुना तय माना जा रहा है।

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं

0
CM Yogi

गोरखपुर। गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्या लेकर आए लोगों से आत्मीयता से संवाद करते हुए कहा, ‘घबराइए मत, हर शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराएंगे। हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराया जाएगा। सरकार सबकी समस्या दूर करने को संकल्पित है।’ जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने पास में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और उसका समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण कराएं।

गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनका समाधान करने का निर्देश दिया। जनता दर्शन में महिलाओं की संख्या अधिक रही। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे। एक-एक कर और इत्मीनान से सबकी समस्याएं सुनीं। उन्हें आश्वस्त किया कि वह सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराएंगे। किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है।

प्रार्थना पत्रों को उन्होंने अधिकारियों को हस्तगत करते हुए निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद होना चाहिए। कुछ लोगों द्वारा जमीन कब्जाने की शिकायत पर उन्होंने कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अफसरों को यह निर्देश भी दिए कि यदि किसी प्रकरण में पीड़ित को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ा है तो इसकी भी जांच कर जवाबदेही तय की जाए।

जनता दर्शन में कुछ लोग इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि इलाज में धन की कमी बाधक नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराकर शासन में भेजें।

मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने अफसरों से कहा कि हर पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनवाया जाए जिससे उन्हें इलाज के लिए परेशान न होना पड़े।

राहुल गांधी का काफिला दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर रोका गया, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प

0

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल दिल्ली से संभल के लिए निकला है। इस दौरान वायनाड से नवनिर्वाचित सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी उनके साथ रवाना हुई हैं। लेकिन, यूपी पुलिस (UP Police) ने बैरिकेडिंग लगाकर राहुल गांधी के काफिले को दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर रोक लिया है। हालांकि, कांग्रेस कार्यकर्ता संभाल जाने के लिए अड़े हुए हैं।

दरअसल, संभल की शाही जामा मस्जिद (Sambhal Shahi Jama Mosque) के सर्वे के बाद वहां भड़की हिंसा में पांच लोगों की मौत हो गई थी। इस मुद्दे पर देश की राजनीति गरमायी हुई है। मंगलवार को विपक्ष ने इस मुद्दे को संसद में उठाया था। इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि यह लड़ाई संभल की नहीं, दिल्ली और लखनऊ की है। जो कभी दिल्ली पहुंचते थे, जिस राह से, वही लखनऊ वाले उसी रास्ते पहुंचना चाहते हैं। बार-बार की खोदाई से सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब खो जाएगी। यह भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की साजिश है।

संभल प्रशासन ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिले में बाहरी लोगों के आने पर रोक लगाई हुई है। इससे पहले सोमवार को यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व उनके अन्य नेताओं को संभल नहीं जाने दिया गया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में सपा के प्रतिनिधिमंडल को भी इसी कारण लखनऊ में ही रोक लिया गया था।

सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, अमृतसर में गोल्डन टेंपल के गेट पर हुई फायरिंग

0

अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) को अकाल तख्त की ओर से तनखइया घोषित किया गया है और वह सजा के तौर पर मंगलवार से स्वर्ण मंदिर में सेवादारी कर रहे हैं। इस बीच सुखबीर सिंह बादल पर स्वर्ण मंदिर परिसर के बाहर फायरिंग की गई है। इस हमले में अकाली दल के नेता बाल-बाल बच गए। वहीं, गोली चलाने वाले शख्स को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार, सुखबीर सिंह बादल पर हमला उस वक्त हुआ जब वह बुधवार सुबह स्वर्ण मंदिर पहुंच रहे थे। इस दौरान गेट पर एक बुजुर्ग शख्स ने उन पर फायरिंग की। इस हमले में बादल बाल-बाल बचे। उन्हें गोली नहीं लगी। यह हमला क्यों किया गया? इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। स्थिति कंट्रोल में हैं और स्वर्ण मंदिर में सुरक्षा को बढ़ा दी गयी है।

आरोपी की पहचान नारायण सिंह चोरहा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हमले के वक्त सुखबीर सिंह बादल के साथ कोई सुरक्षाकर्मी नहीं था। इस हमले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बादल बिना सुरक्षाकर्मियों के नजर आ रहे हैं।

इस दौरान आरोपी रिवॉल्वर तानते दिखता है। तभी कुछ लोग उसकी तरफ दौड़ते हैं और हवा में फायरिंग हो जाती है। सूत्रों की मानें तो आरोपी बेअदबी कांड से नाराज था, इसलिए उसने सुखबीर सिंह बादल को निशाना बनाना चाहा।

आज संभल आ सकते हैं राहुल गांधी,डीएम ने रोकने के लिए चार जिलों को लिखा पत्र

0
  • लखनऊ (प्रशांत कटियार)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार को संभल आने की संभावना के बीच प्रशासन ने उन्हें रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। राहुल गांधी इस समय नई दिल्ली में हैं और बुधवार सुबह संभल के लिए रवाना हो सकते हैं।