34.3 C
Lucknow
Tuesday, June 9, 2026
Home Blog Page 4945

स्कार्फ: निखारे आपका व्यक्तित्व

0

डाॅ. फ़ौज़िया नसीम शाद

नारी अपने सौन्दर्य और व्यक्तित्व को आकर्षक रूप प्रदान करने के लिए क्या कुछ नहीं करती, स्वयं को सुन्दर और आकर्षक बनाने के लिए वह फैशन के नित नये प्रयोग करने में भी पीछे नहीं रहती। वस्त्रों,हेयर स्टाइल और ब्यूटी ट्रीटमेंट के माध्यमों से भी वह अपने व्यक्तित्व को आकर्षक बदलाव देने का प्रयास करती हैं। एकरूपता वैसे भी जीवन में नीरसता भर देती है जिसे समाप्त करने के लिए फैशन और स्टाइल को अपनाना हमारी ज़रूरत बन जाती हैं।

यदि आप स्वयं को लेकर जागरूक हैं और अपने लुक को अन्य से हटकर दर्शाना चाहती हैं और लोगों की वाहवाही लूटना चाहती हैं, तो कुछ अलग हटकर लोगों पर अपने व्यक्तित्व की छाप छोड़ें। ठीक उसी प्रकार जिस प्रकार फिल्म अभिनेत्री साधना ने अपने साधना कट बालों द्वारा अपना प्रभाव छोड़ा था और गायक और अभिनेता हिमेश रेशमिया ने अपनी कैप के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाई है।

वैसे आप अपने लुक में परिवर्तन वस्त्रों, आभूषणों, हेयर स्टाइल आदि द्वारा ला सकती हैं या फिर अपनी बॉडी को एक्सरसाइज द्वारा आकर्षक आकार देकर भी पा सकती हैं। फिल्म अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा भी अपनी आकर्षक बॉडी के लिए काफी प्रसिद्ध हैं। जब बात हो रही है फैशन की और स्वयं को नया लुक देने की तो फैशन की इसी श्रेणी में स्कार्फ (Scarf) भी आते हैं। स्कार्फ भी फैशन का एक अभिन्न अंग हैं। स्कार्फ (दुपट्टा) (Scarf) कपड़े का लम्बा टुकड़ा जो महिला द्वारा गर्दन , कंधो, सिर पर पहना जाता है। स्कार्फ का प्रयोग जहाँ महिलाओं और युवतियों को मौसम के दुष्प्रभाव से बचाता है, वहीं उनकी छवि में शालीनता को भी दर्शाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

वर्तमान में स्कार्फ (Scarf) विभिन्न रंगों में सूती,लिलन, रेशम,जार्जेट, सिल्क आदि कपड़ों में आते हैं। महिलाओं में ये नेक वियर अपना विशेष स्थान रखते है। स्कार्फ सुविधाजनक होने के कारण दिन-प्रतिदिन लोकप्रियता प्राप्त कर रहे हैं,वहीं इनके प्रयोग ने नारी व्यक्तित्व को नया आकर्षण भी प्रदान किया है।तो फिर क्यों न आप भी स्कार्फ का प्रयोग कर अपने बालों व त्वचा की मौसम के प्रभाव से रक्षा कर अपने व्यक्तित्व को नवीन और आकर्षक रूप प्रदान करें ।

शौर्य और विकास का संगम: सीएम योगी का महाकुंभ 2025 और उत्तर प्रदेश की नई पहचान

0

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 6 जनवरी 2025 को लखनऊ में आयोजित शौर्य सम्मान कार्यक्रम में शहीदों के बलिदान को समाज की अमूल्य धरोहर बताया और प्रदेश की बदलती छवि को रेखांकित किया। यह कार्यक्रम एक मीडिया समूह द्वारा आयोजित किया गया, जहां सीएम योगी ने न केवल उत्तर प्रदेश की नई उपलब्धियों को उजागर किया, बल्कि देश और धर्म के लिए बलिदान देने वाले वीरों और उनके परिवारों के योगदान को नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh ) के लिए सभी को आमंत्रित किया और इसे भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और आधुनिकता का संगम करार दिया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत शहीदों और उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए की। उन्होंने कहा कि शहीद का बलिदान कौम की जिंदगी होता है। यह बलिदान समाज को एक नई दिशा और ऊर्जा देता है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए उन्होंने पंच प्रण की बात कही, जिसमें गुलामी के अंशों को समाप्त करना, महापुरुषों के योगदान को सम्मान देना और सुरक्षा बलों का आदर करना मुख्य रूप से शामिल है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 1965 और 1971 के युद्धों में हिस्सा लेने वाले वीरों, विभिन्न ऑपरेशनों में योगदान देने वाले जवानों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि सभ्य समाज की कल्पना सुरक्षा के बिना अधूरी है। समाज को जवानों और उनके बलिदानों का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि यही राष्ट्रीय कर्तव्यों के निर्वहन का सच्चा मार्ग है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 के पहले और अब के उत्तर प्रदेश के बीच के अंतर को स्पष्ट करते हुए कहा कि तंत्र वही है, लेकिन सरकार का चेहरा बदलने से प्रदेश की दिशा और दशा दोनों बदल गई है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की पहचान एक दंगाग्रस्त और अराजक प्रदेश के रूप में थी, जहां न रोजगार था, न ही कानून-व्यवस्था। हर सप्ताह दो से तीन बड़े दंगे होते थे, और हर परीक्षा की शुचिता पर सवाल उठते थे।

आज, उत्तर प्रदेश देश का सबसे सुरक्षित प्रदेश बन गया है। यहां बिना भेदभाव के योग्यता के आधार पर नौकरी और रोजगार मिल रहे हैं। 2017 के पहले जहां 40 हजार करोड़ रुपये का निवेश नहीं हो पाता था, वहां आज 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। यह सब बेहतर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा की स्थिति की वजह से संभव हो सका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है, जहां अपराधी हांफते-हांफते मर रहे हैं और पुलिस बल उन्हें सही जगह पहुंचा रही है।

सीएम योगी ने कार्यक्रम में महाकुंभ 2025 के महत्व को रेखांकित करते हुए इसे भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और आधुनिकता का अद्वितीय संगम बताया। उन्होंने कहा कि 13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज की पवित्र भूमि पर आयोजित होने वाला महाकुंभ 144 वर्षों बाद आए इस शुभ मुहूर्त का प्रतीक है।

महाकुंभ के बहाने प्रयागराज और आसपास के शहरों का कायाकल्प किया गया है। 200 से अधिक सड़कों को सिंगल से डबल और डबल से फोरलेन में बदल दिया गया है। रेलवे स्टेशनों का पुनरुद्धार किया गया है और प्रयागराज एयरपोर्ट को नई सुविधाओं से लैस किया गया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ और सुविधा संपन्न महाकुंभ सुनिश्चित करने के लिए जीरो लिक्विड डिस्चार्ज की व्यवस्था की गई है। 1.50 लाख से अधिक शौचालय बनाए गए हैं, और कुंभ क्षेत्र में डिजिटल सुविधाओं का विस्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि यह कुंभ आस्था और आधुनिकता का ऐसा संगम होगा, जो भारतीय संस्कृति के गौरव को वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बदली हुई परिस्थितियों की नींव में बेहतर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने 1.50 लाख से अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती की है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले जहां पुलिस अपराधियों से डरती थी, वहीं आज अपराधी पुलिस से डरते हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि शहीद जवानों के परिवारों की देखभाल प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि सेना, अर्धसैनिक बल और पुलिस बल के शहीद जवानों के परिवारों को सभी आवश्यक सुविधाएं और सहायता मिलें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश का सबसे बड़ा निवेश स्थल बन गया है। यहां 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिससे 1.25 करोड़ से अधिक रोजगार सृजित हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में जल्द ही 55 प्रतिशत एक्सप्रेसवे होंगे, और गंगा एक्सप्रेसवे के पूरा होने के बाद उत्तर प्रदेश के पास देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे नेटवर्क होगा।

उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक रेलवे नेटवर्क, एयरपोर्ट, और मेट्रो परियोजनाएं संचालित हो रही हैं। यहां आस्था और विकास दोनों को समान प्राथमिकता दी जा रही है।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में सभी को आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक समागम है, बल्कि यह भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का परिचायक है। श्रद्धालुओं को अक्षयवट, सरस्वती देवी, बड़े हनुमान, और पातालपुरी कॉरिडोर जैसी नई सुविधाएं देखने को मिलेंगी।
इस सदी का यह कुंभ न केवल आस्था, बल्कि आधुनिकता का भी प्रतीक होगा, जो भारत की सांस्कृतिक पहचान को नए आयाम देगा।

इस आयोजन में आईटीवी नेटवर्क के संस्थापक और राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, सीईओ ऐश्वर्या पंडित, और कालका की विधायक शक्तिरानी शर्मा जैसी हस्तियां भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री का यह संबोधन न केवल वीरों और उनके परिवारों को समर्पित था, बल्कि उत्तर प्रदेश की नई पहचान और महाकुंभ 2025 के महत्व को भी उजागर करता है।

बीजापुर में नक्सलियों ने जवानों के वाहन पर किया आईईडी ब्लास्ट, 9 जवान शहीद

0

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ा नक्सली (Naxalites Attack) हमला हुआ है। नक्सलियों ने जवानों के वाहन पर आईईडी ब्लास्ट किया। इस नक्सली हमले में 9 जवान बलिदान हो गए हैं। वहीं, कई जवान घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। वाहन में कुल कितने जवान सवार थे इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है।

बताया जा रहा है कि जवान नक्सल ऑपरेशन से वापस लौट रहे थे। इस दौरान कुटरु मार्ग में नक्सलियों ने घात लगाकर आईईडी ब्लास्ट (IED blast) किया है। छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सल ऑपरेशन से नक्सली बौखलाए हुए हैं जिसके चलते नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाया है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने बीजापुर IED विस्फोट पर कहा, नक्सलियों के खिलाफ जब-जब बड़े ऑपरेशन किए जाते हैं वे इस तरह की कायराना हरकत करते हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार नक्सलवाद के खिलाफ जो कदम उठा रही है उसे और तेज करेगी। सरकार डरने या झुकने वाली नहीं है, इनके खिलाफ कठोरता से कार्रवाई जारी रहेगी।

महाकुंभ 2025 में रेलवे सुरक्षा बल के लिए आयोजित तनाव प्रबंधन कार्यशाला

0

प्रयागराज: महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh) में ड्यूटी के दौरान रेलवे सुरक्षा बल के जवानों को तनाव मुक्त रखने के उद्देश्य से झूसी स्थित रेलवे सुरक्षा बल कैंप में 5 और 6 जनवरी 2025 को दो दिवसीय तनाव प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का संचालन वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल, श्री एस. रामाकृष्णन के निर्देशन में किया गया।

कार्यशाला के मुख्य वक्ता, डॉ. मनोज कुमार तिवारी, वरिष्ठ परामर्शदाता, एआरटी सेंटर, एसएस हॉस्पिटल, आईएमएस, बीएचयू, वाराणसी ने जवानों को तनाव से बचने और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के उपाय बताए। उन्होंने जोर देकर कहा कि चुनौतियों को अवसर के रूप में स्वीकार करना, धनात्मक सोच रखना, कार्य को बोझ नहीं बल्कि उत्तरदायित्व समझकर करना, नियमित दिनचर्या का पालन करना, उचित आहार लेना, नशा न करना, और 7 घंटे गुणवत्तापूर्ण नींद लेना, जवानों को तनाव मुक्त रहने में मदद कर सकता है।

डॉ. तिवारी ने जवानों को “7 एस” – संवेदनशीलता, सहयोग, सहनशीलता, सेवा भाव, समर्पण, शालीन संवाद और सतर्कता पर अमल करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इन गुणों को अपनाकर जवान आम जनता के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बना सकते हैं और राष्ट्र की गरिमा बढ़ा सकते हैं।

जवानों को तनाव के दुष्प्रभावों से बचाव के लिए रिलैक्सेशन एक्सरसाइज सिखाई गई। डॉ. तिवारी ने जवानों को नियमित रूप से इन व्यायामों का अभ्यास करने की सलाह दी, जिससे वे मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकें।

कार्यशाला में नेतृत्व और सहयोग

इस कार्यशाला के सफल आयोजन में मंडलीय निरीक्षक, वाराणसी मंडल, श्री संजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक रामबाग स्टेशन, श्री मुकेश कुमार यादव, और प्रभारी निरीक्षक मेला कैंप झूसी स्टेशन, श्री मुकेश कुमार सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यशाला का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन निरीक्षक समय सिंह ने किया, जबकि निरीक्षक डी.के. राय ने आयोजन में मुख्य भूमिका निभाई।

इस प्रकार की कार्यशालाओं से न केवल जवानों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, बल्कि महाकुंभ जैसे भव्य आयोजन में उनका योगदान और भी प्रभावशाली होगा।

फर्रुखाबाद- फतेहगढ़ युग्म नगर में पेयजल पाइप लाइन और सीवर लाइन का दिया प्रस्ताव

0

– नगर विकास मंत्री से सदर एमएलए मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने की मुलाकात
फर्रुखाबाद।फतेहगढ़ युग्म नगर क्षेत्र के नागरिकों को स्वच्छ पेयजल और सीवर नेटवर्क की कमी के कारण भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। नगर क्षेत्र की इस महत्वपूर्ण समस्या को लेकर सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति के अध्यक्ष मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने नगर विकास विभाग को पत्र लिखकर इस विषय पर तत्काल कदम उठाने की मांग की है।
इस संबंध में मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा को इस समस्या के समाधान हेतु एक विस्तृत प्रस्ताव सौंपा। उन्होंने बताया कि गंगा नदी के किनारे स्थित इस क्षेत्र में स्वच्छता और जल निकासी की मौजूदा स्थिति बेहद खराब है। पानी की पाइपलाइन और सीवर नेटवर्क का अभाव न केवल स्वच्छता बल्कि जनस्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है।
उन्होंने कहा कि इस परियोजना के तहत सीवर लाइन बिछाने और पेयजल की पाइपलाइन स्थापित करने से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी। इससे स्थानीय नागरिकों को न केवल स्वच्छता के लाभ मिलेंगे, बल्कि जनस्वास्थ्य और पर्यावरणीय स्थिरता भी सुनिश्चित होगी।
सुनील दत्त द्विवेदी ने अमृत 2.0 योजना के तहत इस परियोजना को स्वीकृत करने की अपील की है। इस योजना का उद्देश्य शहरी बुनियादी ढांचे में सुधार कर नागरिकों को बेहतर जीवन प्रदान करना है। उन्होंने नगर विकास विभाग से अनुरोध किया कि इस कार्य को प्राथमिकता दी जाए और शीघ्र स्वीकृति दी जाए ताकि स्थानीय नागरिकों को राहत मिल सके।
स्थानीय निवासियों ने इस कदम की सराहना करते हुए सरकार से शीघ्र कार्रवाई की अपील की है। क्षेत्र के निवासियों का कहना है कि सीवर लाइन और पाइपलाइन के निर्माण से जल निकासी की समस्या का समाधान होगा और स्वच्छता में सुधार होगा।
इस परियोजना को लेकर क्षेत्र में बड़ी उम्मीदें हैं। नगर विकास मंत्री द्वारा जल्द मंजूरी मिलने की संभावना से स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों में सकारात्मकता का माहौल है।

दिल्ली में कांग्रेस की प्यारी दीदी योजना का ऐलान, हर महीने मिलेंगे 2,500 रुपये

0
Pyari Didi scheme

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले कांग्रेस ने सोमवार को महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया।
कांग्रेस ने ‘प्यारी दीदी’ योजना (Pyari Didi scheme) की घोषणा करते हुए महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये नकद देने का वादा किया है।

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने ‘प्यारी दीदी स्कीम’ का ऐलान करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस दिल्ली में सत्ता में आती है तो पार्टी हर महीने महिलाओं को 2500 रुपये की आर्थिक सहायता देगी। यह आर्थिक सहायता आप के महिला सम्मान राशि से 400 रुपये ज्यादा है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने ‘प्यारी दीदी योजना’ का ऐलान करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस दिल्ली में सत्ता में आती है तो पार्टी हर महीने महिलाओं को 2500 रुपये देगी। शिवकुमार ने आश्वास्त करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट मीटिंग में इस योजना को मंजूरी दी जाएगी। उन्होंने ये भी बताया कि इसी तरह की योजना सफल रूप से कर्नाटक में भी चल रही है।

महिलाओं पर केंद्रित होता दिल्ली चुनाव

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों ने महिलाओं को साधना शुरू कर दिया है। सबसे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये देने का वादा किया, जिसे चुनाव जीतने के बाद 2,100 रुपये किया जाएगा।

इसके बाद कांग्रेस ने भी सोमवार को महिलाओं के लिए घोषणा कर दी। अभी भाजपा ने कोई ऐलान नहीं किया, लेकिन माना जा रहा है कि पार्टी दिल्ली में ‘लाडली बहना’ जैसी योजना की घोषणा कर सकती है।