21 C
Lucknow
Wednesday, February 18, 2026

शिवशंकर अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप

Must read

 

एटा। जनपद के जलेसर कस्बे स्थित शिवशंकर अस्पताल में प्रसव के दौरान कथित चिकित्सकीय लापरवाही से नवजात शिशु की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े किए हैं।
बताया गया है कि प्रसव के लिए गर्भवती महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि प्रसव के दौरान चिकित्सक और स्टाफ द्वारा की गई कोशिशों में नवजात के सिर में चोट लग गई। इसी बीच महिला की हालत भी बिगड़ने लगी। स्थिति गंभीर होने पर परिजन उसे तत्काल आगरा ले गए, जहां एक निजी अस्पताल में प्रसव कराया गया, लेकिन वहां नवजात मृत अवस्था में मिला।
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने मामले की लिखित शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी से की। शिकायत के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर (ओटी) को सील कर दिया। हालांकि परिजनों का आरोप है कि केवल ओटी सील कर स्वास्थ्य विभाग ने औपचारिकता पूरी कर दी है, जबकि जिम्मेदारों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
परिवार का यह भी आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिकायत की सूचना अस्पताल प्रबंधन तक पहले ही पहुंचा दी गई, जिससे साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ की आशंका है। परिजन मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article