फर्रुखाबाद। स्काउट गाइड की नेशनल जंबूरी में रस्तोगी इंटर कालेज के छात्र ने बाजी मारी कर जनपद का नाम रोशन किया।
इस दौरान विशेष कार्यक्रम में समस्त स्काउट गाइड ने प्रतिभाग किया। जिसमें जल थल और वायु सेना के वरिष्ठतम अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम में विंग कमांडर सुजाता तिवारी के द्वारा एक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पूरे उत्तर प्रदेश के द्वारा प्रतिभाग किया गया। आयोजन में कानपुर मंडल के जनपद फर्रूखाबाद के छात्र विवेक शाक्य ने सही जवाब देने पर विंग कमांडर सुजाता तिवारी के द्वारा सम्मानित किया गया
इस मौके पर कानपुर मंडल के मंडल कॉन्टिनेंट लीडर स्काउट के सर्वेश कुमार श्रीवास्तव , जनपद के जिला संगठन कमिश्नर गजेंद्र सिंह व पुष्पेन्द्र शर्मा ,राहुल मेशी ,संजय कुमार गंगवार ,के साथ साथ जनपद से जंबूरी में आए हुए स्काउट मास्टर के द्वारा बधाई व शुभ कामनाएं दी व जनपद से जिला से जिला मुख्य आयुक्त दिनेश चंद्र वर्मा ,जिला सचिव डॉ महेशचंद्र राजपूत व जिला कोषाध्यक्ष संतोष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि आप सभी के उचित मार्गदर्शन में हमारे जनपद फर्रूखाबाद का नाम रोशन हुआ इससे आप सभी विशेष धन्यवाद के पत्र हैं यह छात्र सेठ कन्हैयालाल रामशरण रस्तोगी इण्टर कॉलेज में कक्षा 11 सी का छात्र है।





