25 C
Lucknow
Tuesday, March 17, 2026

पंचायत घर में ना तो सचिव पहुंचते हैं और ना ही पंचायत सहायक ग्रामीणों को हो रही दिक्कतें नाम के लिए बना केवल पंचायत घर

Must read

खंड विकास अधिकारी विकास किशोर को दी गई पंचायत घर बंद पड़े होने की सूचना देखते है अपने विभाग के सचिव पर क्या कार्यवाही करते है

जलालाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमर सिंह जिग्नेरा में बने पंचायत घर का बुरा हाल होने लगी सही सलामत बिल्डिंग जर्जर लाखों रुपए की लागत से बना पंचायत घर के नाम से ग्राम प्रधान अमर सिंह और ग्राम विकास अधिकारी अरुण निगम की मिली भगत से हुआ सरकारी धनराशि का दुरुपयोग पंचायत घर जाने के लिए रास्ते की भी कोई गुंजाइश नहीं और पंचायत घर में ही लगी पंचायत सहायक की ड्यूटी केवल नाम मात्र ग्राम विकास अधिकारी की सह पर फल फूल रहा पंचायत सहायक अमित ग्रामीणों द्वारा बताया गया पंचायत घर में ना तो पंचायत सहायक और ना ही ग्राम विकास अधिकारी आते हैं।

अगर ग्रामीणों को कोई भी काम होता है तो जलालाबाद विकासखंड जाना होता है जहां पर बना ग्राम विकास अधिकारी के कार्यालय में ज्यादातर पड़ा रहता है ताला अपने कार्यालय में भी ग्राम विकास अधिकारी नहीं मिलते हैं यह मनमानी कई महीनो से देखने को मिल रही है और सबसे बड़ी बात तो यह है जगनेर में बने पंचायत घर केवल नाम के लिए बना है पंचायत घर के चारों तरफ गंदगी ही गंदगी है।

पंचायत घर में अंदर जाने के लिए ना कोई सीडी बनी हुई इतनी ऊंचाई पर ग्रामीण कैसे चढ़े जिसको लेकर जलालाबाद खंड विकास अधिकारी विकास किशोर से वार्तालाप की गई और गांव की समस्या को लेकर (BDO) जलालाबाद के संज्ञान में दिलाई गई (BDO) ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही अब देखना यह है कि खंड विकास अधिकारी अपने ही विभाग के ग्राम विकास अधिकारी और पंचायत सहायक पर क्या कार्रवाई करते हैं

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article