21.9 C
Lucknow
Thursday, February 26, 2026

घर में धुआं भरने से मना किया तो पड़ोसी ने पीटा, शिकायत

Must read

फर्रुखाबाद: पड़ोसी को घर में धुआं (smoke) करने से मना करने पर पड़ोसी ने साथियों को बुला लिया और गाली गलौज कर मारपीट की। पीड़िता ने वरना की शिकायत पुलिस से करते हुए आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली फर्रुखाबाद सदर के नाला मछरट्टा सुनार वाली गली निवासी राजेश्वरी देवी पत्नी स्वर्गीय विनोद ने दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि उनके पड़ोसी रिंकू गुप्ता से उनका दीवार को लेकर विवाद चलता है वह अपने घर में धुआं कर रहे थे जिससे पीड़िता के घर में धुआं भर गया जब पीड़िता ने मना किया तो सुदीप गुप्ता उनकी पत्नी रिंकी गुप्ता गाली गलौज करने लगे और अपने चाचा के लड़के इलू गुप्ता, पुत्र हर्षित गुप्ता व कृष्णा पुत्री कशिश को बुला लिया।

इन लोगों ने मारपीट की जिससे पीड़िता व उसका पुत्र घायल हो गया। पीड़िता राजेश्वरी देवी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article