लखनऊ। नववर्ष के पहले दिन राजधानी लखनऊ में पर्यटन स्थलों, पार्कों और स्मारकों पर लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। मौसम अनुकूल होने और अवकाश के चलते परिवारों, युवाओं और बच्चों ने बड़ी संख्या में पार्कों व स्मारकों का रुख किया। एलडीए (लखनऊ विकास प्राधिकरण) के अंतर्गत आने वाले पार्कों में टिकट बिक्री के सभी पुराने रिकॉर्ड टूट गए।
नए साल पर राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल को पहली बार आम जनता के लिए खोला गया। यहां लोगों ने देश के महापुरुषों को नमन किया और स्मारक का भ्रमण किया।
शाम 6 बजे तक 12,397 पर्यटकों ने किया भ्रमण जिससे ₹15 टिकट से 1.22 लाख रुपये की आय हुई।
अत्याधुनिक म्यूजियम का प्रवेश शुल्क ₹50 तय रहा।
5 वर्ष से कम और 60 वर्ष से अधिक आयु वालों का प्रवेश नि:शुल्क रहा।
जनेश्वर मिश्र पार्क में रिकॉर्ड भीड़
नए साल पर जानेश्वर मिश्रा पार्क में सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिली।
पार्क में पहुंचे 41,442 लोग जिससे
टिकट बिक्री से 11.77 लाख रुपये की रिकॉर्ड आय हुई।
सुबह से देर शाम तक परिवारों और युवाओं की भारी मौजूदगी रही,
अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल भी रहा आकर्षण का केंद्र रहा।
शहर के प्रमुख स्मारकों में शामिल अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल में भी बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे।
कुल 12,117 दर्शकों की
टिकट से 3.02 लाख रुपये की आय हुई।
कांशीराम ग्रीन ईको गार्डेन में भी रही चहल-पहल।
नए साल पर कांशीराम ग्रीन इको गार्डन में भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली।
6,400 सैलानियों ने किया भ्रमण
अन्य पार्कों में भी दिखी रौनक
इसके अलावा हैप्पीनेस पार्क, लोहिया पार्क और यूपी दर्शन पार्क में भी दिनभर चहल-पहल बनी रही। बच्चों के साथ आए परिवारों और युवाओं ने पिकनिक और सैर-सपाटे का भरपूर आनंद लिया।
नए साल का उत्साह केवल लखनऊ तक सीमित नहीं रहा। नेशनल दलित इंस्पिरेशन साइट में भी
19,153 पर्यटक पहुंचे और स्मारक का भ्रमण किया।
एलडीए पार्कों में टूटा रिकॉर्ड
एलडीए अधिकारियों के अनुसार, नए साल पर पार्कों और स्मारकों में पर्यटकों की संख्या और टिकट बिक्री दोनों ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। आने वाले दिनों में वीकेंड और छुट्टियों के दौरान भी इसी तरह की भीड़ रहने की संभावना जताई जा रही है।






