नई दिल्ली। नववर्ष की शुरुआत के साथ ही 1 जनवरी 2026 से देश में कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम नागरिकों की जेब, रसोई और जीवनशैली पर पड़ रहा है। एक ओर जहां सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए राहत भरी खबर है, वहीं दूसरी ओर कारोबार से जुड़े लोगों को महंगे गैस सिलेंडर का झटका लगा है। इसके साथ ही CNG-PNG के दाम घटने से लाखों उपभोक्ताओं को सुकून मिला है।
सरकारी कर्मचारियों के लिए
केंद्र सरकार ने 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू कर दिया है।
इस फैसले से करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी और लगभग 69 लाख पेंशनभोगी सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे।इससे
कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी
पेंशन की राशि में इजाफा
महंगाई भत्ते की नई गणना
मध्यम वर्ग की क्रय शक्ति बढ़ने की उम्मीद बढ़ेगी।
विशेषज्ञों के अनुसार, वेतन बढ़ोतरी का असर बाजार में मांग बढ़ने के रूप में भी देखने को मिलेगा।
नए साल के पहले दिन ही तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए।
इससे होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों की लागत बढ़ गई है।जिससे
खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ने की आशंका है।
हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
CNG-PNG उपभोक्ताओं को राहत
जहां LPG महंगी हुई, वहीं CNG और PNG का इस्तेमाल करने वालों के लिए राहत भरी खबर आई है।
तेल एवं गैस कंपनियों ने इनके दाम घटाए हैं, जिससे—CNG वाहनों से सफर करने वालों का खर्च कम होगा
PNG से खाना बनाने वाले परिवारों को राहत मिलेगी,
प्रदूषण कम करने की दिशा में गैस आधारित ईंधन को बढ़ावा मिलेगा।
एक जनवरी से लागू हुए इन बदलावों ने साफ कर दिया है कि नया साल मिश्रित असर लेकर आया है।






