37.1 C
Lucknow
Saturday, March 14, 2026

नवाबगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक अभियुक्त को अवैध हथियार और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

Must read

नवाबगंज: नवाबगंज पुलिस (Nawabganj police) ने सोमवार रात एक अभियुक्त को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार (arrested) किया। आरोपी के पास से 315 बोर की एक देशी रायफल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह कार्रवाई थाना नवाबगंज के बबना चौकी इंचार्ज राजेश कुमार के नेतृत्व में की गई। उनके साथ हेडकांस्टेबल सतेन्द्र कुमार, नंदकिशोर और किरण कुमार सहित पुलिस बल मौजूद था।

पुलिस टीम सोमवार रात गश्त पर थी। इसी दौरान गांव नगला जरौनी बराकेशब निवासी दयाराम पुत्र सागर सिंह को संदिग्ध अवस्था में देखा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से देशी रायफल और जिंदा कारतूस मिले।

पुलिस ने दयाराम को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान किया गया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article