28.5 C
Lucknow
Sunday, March 15, 2026

ईद-उल-फितर को लेकर तैयारियां तेज, पुरानी ईदगाह में सुबह 8:30 बजे होगी नमाज

Must read

 तकिया नुसरत शाह में बैठक, व्यवस्थाओं और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील

फर्रुखाबाद। आगामी ईद-उल-फितर के पावन पर्व को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में रविवार को शहर के मोहल्ला तकिया नुसरत शाह में ईद की व्यवस्थाओं को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मौलाना शमशाद अहमद चतुर्वेदी ने की, जिसमें क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और ईद की नमाज सहित अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष पुरानी ईदगाह में ईद-उल-फितर की नमाज सुबह 8:30 बजे अदा की जाएगी। नमाज मौलाना जैनुल आबिदीन नूरी पढ़ाएंगे, जबकि मौलाना शमशाद अहमद चतुर्वेदी नमाज के बाद अपनी तकरीर के माध्यम से लोगों को ईद का पैगाम देंगे और आपसी भाईचारे तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश देंगे।

बैठक में मौजूद लोगों ने ईदगाह परिसर की साफ-सफाई, नमाजियों की सुविधाओं, पेयजल व्यवस्था, यातायात संचालन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की। साथ ही सभी से अपील की गई कि ईद के मौके पर अमन-चैन और भाईचारे की परंपरा को बनाए रखें तथा त्योहार को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं।

इसके साथ ही जानकारी दी गई कि नई ईदगाह में 21 मार्च को सुबह 8:15 बजे ईद-उल-फितर की नमाज अदा की जाएगी, जिसे मुफ्ती मुअज्जम अली पढ़ाएंगे।

इस अवसर पर हाजी मुजफ्फर हुसैन रहमानी, हाजी हाफिज रियाज अहमद कादरी, मोहम्मद आकील खां सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article