23 C
Lucknow
Sunday, February 1, 2026

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 का समापन, 500 से अधिक लोगों ने की सहभागिता

Must read

शाहजहांपुर: मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार 1 जनवरी से 31 जनवरी तक प्रदेशभर में आयोजित किए गए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 (National Road Safety Month) का समापन शनिवार को अटल ऑडिटोरियम (Atal Auditorium) में भव्य समारोह के साथ संपन्न हुआ। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्राधिकारी (यातायात) संजय कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता तथा अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) एम.के. पाल उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।

कार्यक्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) सर्वेश कुमार सिंह ने स्वागत भाषण देते हुए सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए किए गए प्रयासों एवं राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान संचालित जागरूकता अभियानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने, सीट बेल्ट एवं हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की।

यातायात उप निरीक्षक विनय कुमार पांडेय ने आमजन से आग्रह किया कि नशे की अवस्था में वाहन चलाने वालों से दूरी बनाए रखें तथा ऐसे वाहनों में यात्रा न करें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। समापन समारोह के दौरान सड़क सुरक्षा माह में विशेष योगदान देने वाले कर्मचारियों, आपदा मित्रों एवं जागरूक राहगीरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. इंदु अजनबी ने किया। समारोह में जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि सहित लगभग 500 लोग उपस्थित रहे, जिनमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी शामिल थीं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article