बाइक-ठेले में टक्कर, कार से तोड़फोड़; पुलिस ने दो युवकों को लिया हिरासत में
विकासनगर। विकासनगर में नशे की हालत में युवकों के उत्पात से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, दो युवकों ने पहले बाइक और ठेलों में टक्कर मारी, जिससे दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया।
इसके बाद कार सवार दो युवकों ने डाकपत्थर तिराहे के पास जमकर तोड़फोड़ की। घटना के दौरान कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, युवकों के नशे में होने की पुष्टि की जा रही है और घटना में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि बाजार क्षेत्र में नशे में वाहन चलाने और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here