FSDA की टीम ने छापा मारकर फैक्ट्री सील की, भारी मात्रा में मिल्क पाउडर और कॉर्न स्टार्च मिला
लखनऊ। दीपावली से पहले राजधानी में फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FSDA) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।
पारा थाना क्षेत्र में नकली खोया बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए विभाग ने 802 किलो सिंथेटिक खोया जब्त किया है।
छापेमारी के दौरान टीम को फैक्ट्री में भारी मात्रा में स्किम्ड मिल्क पाउडर, कॉर्न स्टार्च और मेज स्टार्च मिला, जिनका उपयोग असली खोया तैयार करने में मिलावट के लिए किया जा रहा था।
फैक्ट्री का संचालन दीपक कुमार नामक व्यक्ति कर रहा था, जिसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
जांच अधिकारियों ने बताया कि यह नकली खोया दिवाली पर मिठाई की दुकानों में सप्लाई किया जाना था।
FSDA अधिकारी शुभम सिंह ने बताया कि नकली उत्पाद बनाने वालों पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 26 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने कहा कि त्योहारों से पहले खाद्य सामग्री की सघन जांच अभियान चलाया जाएगा।
इस कार्रवाई के बाद शहर के मिठाई बाजारों में हलचल मच गई है।
ग्राहकों से अपील की गई है कि वे केवल मानक ब्रांड वाली दुकानों से ही मिठाइयाँ खरीदें।





