गाज़ियाबाद में नकली DAP खाद बनाने वाला गोडाउन पकड़ा गया एसटीएफ और कृषि विभाग की संयुक्त कार्रवाई

0
81

1000 बोरी फर्जी IPL कंपनी के नाम पर, 14 लाख की खेप बरामद राजस्थान तक होती थी सप्लाई

गाज़ियाबाद| मुरादनगर क्षेत्र में यूपी एसटीएफ की आगरा यूनिट और कृषि विभाग की संयुक्त छापेमारी में नकली DAP खाद बनाने वाला बड़ा गोडाउन पकड़ा गया है।
छापेमारी के दौरान टीम ने करीब 1000 बोरी खाद बरामद की, जो “IPL कंपनी” के नाम पर पैक की गई थी।
जांच में पता चला कि यह खाद असली कंपनी की नहीं बल्कि स्थानीय स्तर पर बनाई गई नकली उर्वरक सामग्री थी, जिसकी सप्लाई आगरा, मथुरा और राजस्थान तक होती थी।
कृषि विभाग ने मौके से सैंपल लेकर परीक्षण के लिए लैब भेज दिए हैं।
बरामद माल की अनुमानित कीमत 14 लाख रुपये बताई जा रही है।
अधिकारियों ने कहा कि नकली खाद किसानों की फसल और मिट्टी दोनों को नुकसान पहुँचाती है।
एसटीएफ ने इस गिरोह के मास्टरमाइंड की तलाश शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here