29.2 C
Lucknow
Sunday, April 5, 2026

शिक्षा की नई पहल, एसी स्मार्ट क्लास रुम का हुआ शुभारंभ

Must read

फर्रुखाबाद। उच्चतर प्राथमिक विद्यालय अमेठी कोहना में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल की शुरुआत हुई है। यहां खंड शिक्षा अधिकारी ने जिले के प्रथम स्मार्ट एसी (वातानुकूलित) क्लास रूम का विधिवत शुभारंभ किया। इस पहल से विद्यार्थियों को अब आधुनिक और सुविधाजनक वातावरण में पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान कक्षा 8 के विद्यार्थियों के लिए भावभीना विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। साथ ही शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिली।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी बढ़पुर सुरेश चंद्र पाल ने कहा कि सरकार और प्रशासन बच्चों की शिक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का अधिक से अधिक विद्यालयों में नामांकन कराएं, ताकि वे शिक्षित होकर देश का उज्ज्वल भविष्य बना सकें।
विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि इस एसी स्मार्ट क्लास की स्थापना समाजसेवी एवं एसी बुक स्टॉल के संचालक राजू शाक्य द्वारा दान स्वरूप कराई गई है, जो शिक्षा के प्रति उनकी सराहनीय पहल है।
कार्यक्रम में सहायक अध्यापक मंजू, श्रीमती मोनिका, केशरानी, सीता, नीलांचली, शिमला शाक्य, अनुज प्रकाश, अमित कुशवाहा, नरेंद्र शाक्य, राम नरेश और शिवम शाक्य सहित विद्यालय परिवार के कई सदस्य उपस्थित रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article