फतेहगढ़, फर्रुखाबाद। जिला पंचायत परिसर फतेहगढ़ में आयोजित रंगोत्सव-2026 कार्यक्रम में लोक कलाकार नागौरी की प्रस्तुति ने ऐसा समां बांधा कि पूरा परिसर तालियों और उत्साह से गूंज उठा। जैसे ही नागौरी मंच पर पहुंचे, दर्शकों में जोश की लहर दौड़ गई और देर रात तक लोग गीतों और प्रस्तुतियों पर झूमते नजर आए।
होली के पावन पर्व के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में होली मिलन, रंगोत्सव और सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ होली के पारंपरिक गीतों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय और उत्सवमय बना दिया।
कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री/विधायक नरेंद्र सिंह यादव भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आम नागरिक शामिल हुए।
आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सौहार्द को मजबूत करने का काम करते हैं। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और उत्सव का आनंद लिया।


