17 C
Lucknow
Sunday, February 15, 2026

नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर ले गए, पिता की शिकायत पर दो के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज

Must read

मोहम्मदाबाद। मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी को 28 नवंबर 2025 को शाम करीब 4 बजे बहला-फुसलाकर ले जाया गया था। खोजबीन करने पर पता चला कि नींव करोरी निवासी सुभाष दिवाकर का पुत्र अभिषेक उसकी बेटी को ले गया है। इस कार्य में राजू के पुत्र नंदू ने अभिषेक का सहयोग किया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चौकी प्रभारी सूर्य प्रकाश उपाध्याय को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article