21 C
Lucknow
Friday, March 27, 2026

बरेली में मुठभेड़: पुलिस और गौतस्करों के बीच फायरिंग, 2 बदमाश घायल

Must read

बरेली। जनपद के बहेड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस और गौतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहन को रोकने की कोशिश में बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला।
मुठभेड़ के दौरान चार गौतस्करों से पुलिस की भिड़ंत हुई, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए। वहीं कार्रवाई के दौरान सिपाही सरजीत भी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मौके से 3 तमंचे, 7 कारतूस और एक रिवाल्वर बरामद किया है। घायल बदमाशों को भी हिरासत में लेकर उपचार कराया जा रहा है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इलाके में संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, तभी यह मुठभेड़ हुई। पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है, ताकि किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि पर रोक लगाई जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article