पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़, घायल गोतस्कर तमसील अली गिरफ्तार

0
35

प्रयागराज। जनपद प्रयागराज में शनिवार को पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ पथरताल नहर के पास हुई, जहां पुलिस को गोतस्करों की सक्रियता की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की। इस दौरान गोतस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इसी दौरान एक गोतस्कर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया।

घायल बदमाश की पहचान तमसील अली के रूप में हुई है, जो जनपद रामपुर के थाना केमरी क्षेत्र के ग्राम शहीदाबाद का निवासी बताया गया है। पुलिस ने घायल तमसील अली को मौके से गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं।

डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश तमसील अली पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इन जिलों में बस्ती, हरदोई, सुल्तानपुर, उन्नाव और कुशीनगर शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, तमसील अली लंबे समय से गोतस्करी और अवैध व्यापार में सक्रिय था और कई बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो चुका था। प्रयागराज पुलिस को उसकी मौजूदगी की सूचना मिलने पर टीम ने घेराबंदी की, जिसके बाद यह मुठभेड़ हुई।

फिलहाल पुलिस घायल गोतस्कर से पूछताछ कर रही है और उसके अन्य साथियों की तलाश में कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने कहा कि गोवंश तस्करी में शामिल गिरोह के अन्य सदस्यों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here