आगरा: जिले के फतेहाबाद क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक आरोपी वेद प्रकाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया।
मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान आरोपी वेद प्रकाश ने भागने की कोशिश की, जिस पर हुई मुठभेड़ में वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजते हुए अन्य दो आरोपियों को भी दबोच लिया।
लूट की बड़ी रकम बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 4 लाख 500 रुपये नकद, तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा लूट से जुड़े सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक बरामद किए गए जेवर डौकी थाना क्षेत्र में दर्ज लूट के मुकदमे से जुड़े हुए हैं। बरामदगी के बाद पुलिस अब पूरे गिरोह के नेटवर्क की जांच कर रही है।
इस पूरे ऑपरेशन को पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने मिलकर अंजाम दिया। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
लूटकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक मुठभेड़ में घायल


