हिस्ट्रीशीटर कमरुल से पुलिस की मुठभेड़

0
28

फायरिंग में एक सिपाही और बदमाश घायल, जेवर और हथियार बरामद

हरदोई। जिले के सांडी थाना क्षेत्र के भीतपुर के पास देर रात पुलिस और कुख्यात हिस्ट्रीशीटर कमरुल के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिसकर्मी विनय घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से कमरुल भी घायल हुआ है।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि हिस्ट्रीशीटर कमरुल किसी वारदात की फिराक में इलाके में घूम रहा है। सूचना पर सक्रिय हुई सांडी पुलिस ने घेराबंदी की, तो कमरुल ने अचानक पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में कमरुल के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल कमरुल और सिपाही विनय दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने मौके से जेवरात, नकदी और एक तमंचा बरामद किया है। बताया जा रहा है कि कमरुल के खिलाफ लूट, चोरी और अवैध असलहा रखने के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

सीओ सांडी ने बताया कि आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है, और उसके आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।हरदोई : हिस्ट्रीशीटर कमरुल से पुलिस की मुठभेड़
फायरिंग में एक सिपाही और बदमाश घायल, जेवर और हथियार बरामद

हरदोई। जिले के सांडी थाना क्षेत्र के भीतपुर के पास देर रात पुलिस और कुख्यात हिस्ट्रीशीटर कमरुल के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिसकर्मी विनय घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से कमरुल भी घायल हुआ है।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि हिस्ट्रीशीटर कमरुल किसी वारदात की फिराक में इलाके में घूम रहा है। सूचना पर सक्रिय हुई सांडी पुलिस ने घेराबंदी की, तो कमरुल ने अचानक पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में कमरुल के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल कमरुल और सिपाही विनय दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मौके से जेवरात, नकदी और एक तमंचा बरामद किया है। बताया जा रहा है कि कमरुल के खिलाफ लूट, चोरी और अवैध असलहा रखने के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
सीओ सांडी ने बताया कि आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है, और उसके आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here