29 C
Lucknow
Monday, March 30, 2026

हत्या के षड्यंत्र का आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अब भी फरार

Must read

 

फतेहपुर जिले की कोतवाली पुलिस ने महिला की चाकू से हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए षड्यंत्र में शामिल वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई, जिससे पुलिस को अहम सफलता मिली है।

यह मामला कोतवाली क्षेत्र के कौडेरवा गांव का है, जहां 24 मार्च 2026 को जयसिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनकी पत्नी मिथलेश (32) की शाम करीब पांच बजे चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी और पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

प्रारंभिक जांच में हत्या का आरोप सोनू पुत्र मनबोधन निवासी कौडेरवा पर लगाया गया था। आगे की जांच में यह भी सामने आया कि इस घटना के पीछे शाहिद उर्फ सईद पुत्र लल्लू निवासी अलादतपुर की भी भूमिका थी, जिसने कथित रूप से षड्यंत्र में भाग लिया था। इसके बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी शाहिद उर्फ सईद (42) को गिरफ्तार कर लिया। उसे आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में पेश किया गया है। इस अभियान में प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार मिश्र समेत पुलिस टीम शामिल रही। वहीं, मुख्य आरोपी सोनू अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article