हिंदू रक्षा सेना के घोषित किए गए पदाधिकारी
फर्रुखाबाद: हिंदू रक्षा सेना (Hindu Raksha Sena) के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि महाराज ने आज यहां कहा कि देश में गोहत्या (cow slaughter) बिल्कुल बंद होनी चाहिए और जो गो हत्या का अपराधी हो उसे पर हत्या का मुकदमा चलाया जाना चाहिए। इसके साथ ही भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष बढ़पुर स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय संयोजक के पद पर राघवेंद्र सिंह राजू के नाम की घोषणा की वहीं बौद्धिक संयोजक ठा.वीरेंद्र सिंह राठौर को बनाया।
स्वामी जी ने जिला संगठन के पदाधिकारियों की भी घोषणा की और उन्हें संगठन को मजबूत बनाने और संगठन की भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सनातन धर्म को मजबूत बनाने का कार्य किया है और उसमें ऊर्जा का संचार किया है सनातन अब विश्व स्तर पर स्थापित होने जा रहा है इसमें हम आप सभी का योगदान होना चाहिए। उन्होंने बताया कि 1992 में राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े थे तब से सनातन की सुरक्षा के लिए संघर्ष करते चले आ रहे हैं इसके बाद उन्होंने हिंदू रक्षा सेवा का गठन किया तब से यह संगठन बराबर सनातन की रक्षा के लिए संघर्ष करता चला आ रहा है।
उन्होंने जिला संरक्षक पर पद पर अरुण प्रकाश चंद्रभूषण सिंह के नाम की घोषणा की वहीं जिला अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता को बनाया इसके अलावा अशोक रस्तोगी, राजीव रस्तोगी को संरक्षक, सुनील अवस्थी ने को मीडिया प्रभारी व मोहित गुप्ता को नगर अध्यक्ष बनाने की घोषणा की। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह राठौर, सुनील अवस्थी व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


