17 C
Lucknow
Monday, February 9, 2026

संपूर्ण समाधान दिवस में नगर पालिका के सफाई कर्मचारी साहिल पर लगा अभद्रता तथा गाली गलौज का आरोप

Must read

अपने आप को बाबू की कुर्सी पर बैठने वाला सफाईकर्मी आए दिन विवादों में घिरा रहता है

जलालाबाद: जलालाबाद तहसील मुख्यालय (Jalalabad Tehsil Headquarters) पर आज संपूर्ण समाधान दिवस (Sampoorna Samadhan Diwas) पर कस्बे के गांधी नगर निवासी संजीव गुप्ता उर्फ भूरे ने बताया गया कि नगर पालिका परिषद में सफाई कर्मी के पद पर तैनात साहिल अहमद जो कि खुद को नगर पालिका का बाबू बताता है पीड़ित संजीव गुप्ता के घर के सामने बने नाले पर पटले पड़ने की बात को लेकर नगर पालिका परिषद अधिशासी अधिकारी एच.एन उपाध्याय से एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया।

जिसके बाद पीड़ित को ईओ ने साहिल अहमद से मिलने की बात कही तो पीड़ित साहिल के पास जाकर अपनी समस्या बताता है जिस पर बौखलाए बाबू आग बबूला हो गया ओर शिकायत कर्ता को उल्टी सीधी कहने लगा तथा गाली गलौज कर कहा अगर तू नगर पालिका में दोबारा दिख गया तो तुझे जूते से मारूंगा प्रार्थी द्वारा विगत दो वर्षों से नगर पालिका के चक्कर लगाया जा रहे हैं तथा बहुत बार शिकायतीपत्र दिया जा चुका है लेकिन कोई भी सुनने को तैयार नहीं है पीड़ित के द्वारा यह निवेदन भी किया गया की उक्त साहिल को उसके वास्तविक पद पर ही रखा जाए।

इससे पूर्व भी उक्त साहिल पर उसकी सफाई कर्मचारी की पोस्ट को लेकर विवाद बना हुआ है लेकिन उच्च अधिकारियों के संरक्षण प्राप्त हो ने की वजह किसी भी शिकायत का उस पर प्रभाव नहीं पड़ता है। आए दिन साहिल के द्वारा नगर के व्यक्तियों से अभद्रता करी जाती है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article